ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि के लिए मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 2.30 बजे मंदिर के पट खुल गए। इसके साथ ही आम दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों को लगातार 44 घंटे भगवान महाकाल के दर्शन होंगे।
कब-कब आरती पूजा होगी?
मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि 2.30 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद भस्म आरती हुई।
बुधवार सुबह 7.30 से 8.15 बजे तक दद्योदक (बालभोग) आरती हुई।
सुबह 10.30 से 11.15 बजे तक भोग आरती होगी।
दोपहर 12 बजे तहसील की ओर से भगवान महाकाल की शासकीय पूजा होगी।
शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक कोटेश्वर महादेव का पूजन व सेहरा शृंगार होगा।
रात 11 बजे से गर्भगृह में महाकाल की महापूजा होगी, जो सारी रात चलेगी।
दोपहर 12 बजे साल में एक बार दिन में भस्म आरती होगी।
दोपहर 2 बजे बालभोग व भोग आरती होगी।
रात 11 बजे शयन आरती के बाद पट बंद होंगे।
Comments (0)