मंडला, मध्य प्रदेश के मंडला जिले में रविवार के दिन हॉक फोर्स के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ कान्हा के खटिया मोर्चा के जंगलों के बीच हुई। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई और हॉक फोर्स ने एक नक्सली को मार गिराया है। मृतक नक्सली की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों के बीच मुठभेड़ का सिलसिला जारी है।
एनकाउंटर में एक नक्सली ढेर
दोनों के बीच चली फायरिंग में हॉक फोर्स की टीम ने एक नक्सली को मार गिराया है। इसके अलावा अन्य नक्सलियों के घायल होने की संभावना है। मृतक नक्सली के शव को हॉक फोर्स की टीम ने अभी कब्जे में नहीं लिया है। दूर से उसका शव दिखाई दे रहा है। हॉक फोर्स लगातार आगे की तरफ बढ़ रही है। नक्सली की टीम पीछे हट रही है और रूक-रूक कर फायरिंग कर रही है।
रात होने के बाद चलाया सर्च अभियान
नक्सली टीम के कई सदस्य जंगलों में भाग गये है। अभी कब्जे में नहीं लिये जाने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जंगल की सर्चिंग तथा मृत नक्सली की शिनाख्त होने पर ही अधिकृत रूप से जानकारी प्रदान की जायेगी। वहीं, अंधेरा होने के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
Comments (0)