छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर निगम के नवनिर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकुर पर बीजेपी संगठन ने बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने नूतन सिंह ठाकुर को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। नूतन सिंह ने पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल के खिलाफ बागी होकर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल कर सभापति बन गए हैं।
बता दें कि 8 मार्च को हुए निगम सभापति चुनाव में BJP के आधिकारिक प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल, बागी प्रत्याशी नूतन सिंह ठाकुर और निर्दलीय उम्मीदवार अब्दुल रहमान मैदान में थे। नूतन सिंह ठाकुर ने 33 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। इसके बाद BJP ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया।
अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ लड़ा था चुनाव
BJP जिला अध्यक्ष ने जानकारी दी कि नूतन सिंह ठाकुर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ खड़े हो गए थे। इस पर पार्टी ने एक्शन लिया है। नूतन सिंह ठाकुर को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है।
Comments (0)