मध्यप्रदेश विधानसभा बजट सत्र में आज राज्यपाल का अभिभाषण के पहले कांग्रेस विधायकों के बयान सामने आए हैं। विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया ने कहा कि- शेड्यूल कास्ट (एससी) और ओबीसी वर्ग का बजट अधिक होना चाहिए। महू मामले में कहा कि- बीजेपी के राज में दंगा होना कोई नई बात नहीं है।
बजट में खोदा पहाड़ निकली चिड़िया जैसा निकलेगा
कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि- सदन में सरकार इसका स्पष्टीकरण दें कि बीजेपी के राज में ही भारत की जीत पर दंगे हो रहे हैं, ऐसा क्या हो रहा है। बीजेपी के खुरापाती नेता ऐसा माहौल बनाते हैं। ऐसा माहौल बनाने में वो माहिर होते हैं। मूल प्रश्न यह है के लापरवाही किसकी है नियंत्रण क्यों नहीं है, इस मामले में सरकार सदन में स्पष्टीकरण दें। कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने कहा कि- किसानों के साथ अनदेखी की जा रही है। 2700 में गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है, बिजली संकट से किसान गुजर रहा है। रात दो बजे के समय बिजली दी जा रही है, बजट में खोदा पहाड़ निकली चिड़िया जैसा निकलेगा।
Comments (0)