अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2028-29 के चुनाव 33% महिला आरक्षण के साथ होंगे।
33% महिला आरक्षण के साथ होंगे 28-29 के चुनाव
महिला दिवस पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- मोदी जी 33% आरक्षण लेकर आए हैं। अगले लोकसभा, विधानसभा के चुनाव में 33% सीटों पर बहनें मिलेंगी। महिलाएं सांसद, विधायक, मंत्री बनेंगी। 28-29 के चुनाव में 33% महिला आरक्षण रहेगा। अभी डेढ़ करोड़ लखपति दीदी हैं। मोदीजी के नेतृत्व में तीन करोड़ लखपति दीदी बनेंगी।
Comments (0)