छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 17 फरवरी 2025 को 53 ब्लॉकों में वोटिंग हुई। इन ब्लॉकों में बैलेट पेपर से वोटिंग हुई, जिनकी गिनती आज 18 फरवरी को हो रही है। पहले फेस में प्रदेश के 57.99 लाख मतदाताओं में से औसतन 76 फीसदी लोगों ने वोट डाला।
दूसरा चरण 20 फरवरी को
प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का दूसरा चरण गुरुवार को होगा। 20 फरवरी 2025 को मतदान होगा और 21 फरवरी को रिजल्ट आएगा। वहीं तीसरा और आखिरी चरण 23 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 24 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
Comments (0)