मोदी सरकार में मध्यप्रदेश से मंत्रिमंडल में शामिल किए गए शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया आज भोपाल आएंगे। शाम 5 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्रियों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा।
केंद्रीय किसान कल्याण व पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार सुबह दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस से रवाना हुए। शिवराज दोपहर बाद भोपाल पहुंचेंगे। 50 से अधिक स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा।
वही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शाम 4:30बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।इस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के अलावा बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Comments (0)