अमरवाड़ा उपचुनाव में प्रचार के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी। इसमें मप्र सरकार, केंद्र सरकार के नेताओं से लेकर संगठन नेताओं के नाम हैं। इसके अलावा दूसरे प्रदेशों के नेता भी शामिल हैं। 35 नामों की सूची में पहला नाम प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का है। दूसरे नंबर पर सीएम डॉ. मोहन यादव का नाम है। इसके बाद प्रमुख रूप से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ. वीरेंद्र कुमार, दुर्गादास उइके, सावित्री ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, अमस के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय प्रमुख हैं। इसके अलावा अन्य मंत्री, पूर्व मंत्री, सांसद भी शामिल हैं।
अमरवाड़ा उपचुनाव में प्रचार के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सोमवार रात स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी।
Comments (0)