राजस्थान के चुनावी समर से उठा एक शब्द राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक खूब चर्चा में है। ये शब्द है पनौती। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए इस शब्द का इस्तेमाल करने पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी को अभी घेर ही रही थी कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने इस मामले को और भी बढ़ा दिया। दिग्विजय सिंह ने पनौती शब्द को परिभाषित करते हुए ट्वीट किया है।
ट्वीट कर बताया ‘पनौती’ का अर्थ
ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने तंज कसते हुए लिखा, “पनौती” का क्या अर्थ है? मैंने पता लगाया। यह एक नकारात्मक शब्द है। जब कोई काम होते-होते रह जाए तो उस इंसान को 'पनौती' कह दिया जाता है। पनौती शब्द का इस्तेमाल उस व्यक्ति के लिए किया जाता है जो अपने आस-पास के लोगों के लिए दुर्भाग्य या बुरी खबर लाता है, इसीलिए इसे नकारात्मक शब्द कहते हैं। विश्व कप प्रारंभ होते ही सोशल मीडिया पर यह शब्द ट्रेंड करने लगा। यह किसके लिए कहा गया? स्टेडियम में हज़ारों लोग थे। भाजपा ने मोदी जी को “पनौती” क्यों मान लिया? वे तो उनकी उनकी नज़र में “विश्वगुरु” हैं।“पनौती” का क्या अर्थ है? मैंने पता लगाया। यह एक नकारात्मक शब्द है। जब कोई काम होते-होते रह जाए तो उस इंसान को 'पनौती' कह दिया जाता है। पनौती शब्द का इस्तेमाल उस व्यक्ति के लिए किया जाता है जो अपने आस-पास के लोगों के लिए दुर्भाग्य या बुरी खबर लाता है, इसीलिए इसे नकारात्मक शब्द…
— digvijaya singh (@digvijaya_28) November 22, 2023
राहुल गांधी से की माफी मांगने की मांग
दरअसल एक सभा के दौरान राहुल गांधी ने विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की हार के परिपेक्ष में पनौती शब्द का इस्तेमाल किया था। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री मोदी को गाली देने का आरोप लगाया और उनसे माफी मांगने की मांग की। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि हार की हताशा में राहुल गांधी इतने परेशान हो गए हैं कि अब प्रधानमंत्री मोदी को गाली दे रहे हैं।रविशंकर प्रसाद ने क्या कहा?
रविशंकर प्रसाद का कहना है, "प्रधानमंत्री मोदी खिलाड़ियों के पास जाकर उनकी मदद करते हैं, स्नेह करते हैं और उनका मनोबल बढ़ाते हैं। आज भारत के खिलाड़ी एशियाड में, ओलंपिक में, पैरा ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारे क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। ठीक है, हार-जीत होती रहती है, उसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ऐसे शब्दों का प्रयोग पहले उनके समर्थक करें और फिर राहुल गांधी स्वयं भी अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ऐसे शब्द का प्रयोग करते हैं, यह निंदनीय है।" पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इस शब्द को पीड़ादायक बताते हुए राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की।Read More: दिग्विजय सिंह, विधायक विक्रम सिंह समेत धरने पर बैठे कई कांग्रेसी, 70 से ज्यादा पर केस दर्ज
Comments (0)