सागर, केसली पुलिस थाने के बाहर चार घंटे तक हाई वोल्टेज पॉलिटिकल ड्रामा चला। देवरी विधायक ब्रजबिहारी पटेरिया की हठ के आगे पुलिस को झुकना पड़ा और रात करीब 2 बजे पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाने के एवज में रिश्वत मांगने वाले डॉक्टर दीपक दुबे पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज करना पड़ा। इसके साथ ही केसली थाना प्रभारी अजय कुमार बैगा को भी तत्काल लाइन हाजिर कर दिया गया। देर रात हुए इस घटनाक्रम की जानकारी जब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मिली तो सीएमएचओ डॉ. ममता तिमोरी ने शुक्रवार को पूरे विवाद की जड़ डॉ. प्रदीप दुबे का तबादला कर बीना भेज दिया है।
केसली पुलिस थाने के बाहर चार घंटे तक हाई वोल्टेज पॉलिटिकल ड्रामा चला। देवरी विधायक ब्रजबिहारी पटेरिया की हठ के आगे पुलिस को झुकना पड़ा और रात करीब 2 बजे पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाने के एवज में रिश्वत मांगने वाले डॉक्टर दीपक दुबे पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज करना पड़ा।