एमपी के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा भी छा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को प्रदेश में दतिया सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजगढ़ में रात का पारा 4.4 डिग्री रहा। ग्वालियर, रीवा में 4.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। ये चारों शहर हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ठंडे रहे, जहां रात का पारा 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। खजुराहो भी पचमढ़ी के समान ठंडा रहा। वहीं टीकमगढ़ में घने कोहरे की वजह से सुबह दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही।सोमवार को प्रदेश के 06 शहरों का तापमान 05 डिग्री से कम रहा। वहीं सिर्फ तीन शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रहा।