भारत के वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मध्यप्रदेश को अपना नौवां बाघ अभयारण्य प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस उपलब्धि को लेकर उत्साह जताया है।
MP का 9वां टाइगर रिजर्व बना शिवपुरी का माधव नेशनल पार्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत वन्य जीव विविधता से समृद्ध है और यहां की संस्कृति वन्य जीवों का सम्मान करती है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा कि वन्यजीव प्रेमियों के लिए आश्चर्यजनक खबर! भारत वन्य जीव विविधता और वन्य जीवों का जश्न मनाने वाली संस्कृति से धन्य है। हम हमेशा जानवरों की रक्षा करने में सबसे आगे रहेंगे।
58वां टाइगर रिजर्व लिस्ट में शामिल
भूपेंद्र यादव ने एक्स पोस्ट पर लिखा है, भारत पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीव संरक्षण में लगातार बड़ी प्रगति कर रहा है। यह घोषणा करते हुए रोमांचित हूं कि देश ने अपने 58वें टाइगर रिजर्व को अपनी सूची में शामिल कर लिया है, जिसमें नवीनतम प्रवेश मध्य प्रदेश के माधव टाइगर रिजर्व का है। यह मध्यप्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व है। मैं सभी वन्यजीव प्रेमियों और संरक्षणवादियों को बधाई देता हूं। यह विकास हमारे वन अधिकारियों के अथक प्रयासों का प्रमाण है जो निस्वार्थ भाव से इस उद्देश्य के लिए काम कर रहे हैं।"
मध्यप्रदेश को 9वां बाघ अभयारण्य
मध्यप्रदेश को अपना नौवां बाघ अभयारण्य मिला है। शिवपुरी के माधव राष्ट्रीय उद्यान को बाघ अभयारण्य घोषित किया गया है। यह पहला ऐसा अभयारण्य है, जहां निर्माण प्रक्रिया छह महीने के भीतर पूरी की गई। यह शिवपुरी में स्थित है
Comments (0)