मध्यप्रदेश विधानसभा में सोमवार को नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह था लेकिन विधानसभा सत्र के पहले ही दिन विवाद सामने आया है। दरअसल, विधानसभा के सदन में स्पीकर के बैठने वाली कुर्सी (आसंदी) के पीछे जहां पहले प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर लगी थी। वहां आज संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लगी थी। विधानसभा स्पीकर के दाएं तरफ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर अभी भी लगी है जबकि बाएं तरफ अब नेहरू की जगह डॉ. अंबेडकर की तस्वीर लगी है।
मध्यप्रदेश विधानसभा में सोमवार को नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह था लेकिन विधानसभा सत्र के पहले ही दिन विवाद सामने आया है।