मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास कार्यालय में गृह एवं जेल विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कानून व्यवस्था किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं देने की हिदायत दी। ऐसा होने पर जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।
इसके साथ ही सीएम ने पुलिस विभाग में रिक्त पदों की भर्ती और पदोन्नति जल्द करने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने जुलाई में लागू हो रहे नए कानून को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। प्रदेश में सट्टा पर सख्ती से रोक लगाने की बात कही।
अधिकारियों से कहा कि अवैध शराब, सट्टा से संबंधित शिकायतें नहीं आनी चाहिए, जिले स्तर पर जिम्मेदारी तय की जाए।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास कार्यालय में गृह एवं जेल विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कानून व्यवस्था किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं देने की हिदायत दी। ऐसा होने पर जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। इसके साथ ही सीएम ने पुलिस विभाग में रिक्त पदों की भर्ती और पदोन्नति जल्द करने की बात कही।
Comments (0)