केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपरिवार अपनी कुलदेवी मां विजयासन देवी सलकनपुर के दर्शन किए। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद अपनी कुलदेवी का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हेलीपैड और मंदिर गेट पर भव्य स्वागत किया।
शिवराज सिंह ने गर्भगृह में बैठकर मां की विधिविधान से पूजा अर्चना की। मां विजयासन की आरती की और परिक्रमा की। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय और कुणाल समेत राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा मौजूद रहे।
मीडिया से चर्चा में उन्होंने बताया कि मां से प्रदेश और देश की समृद्धि और कल्याण की कामना की। केंद्रीय मंत्री बनने पर कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है उसका निर्वहन प्राण प्रण से करेंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र बन रहा है। आने वाले समय में हम देश को तीसरी अर्थव्यवस्था अवश्य बनाएंगे।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपरिवार अपनी कुलदेवी मां विजयासन देवी सलकनपुर के दर्शन किए
Comments (0)