रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत प्रदेश सरकार के सभी मंत्री मौजूद हैं। पार्टी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और जिलों के प्रभारी भी बैठक में शामिल हुए हैं।बैठक में प्रदेश सरकार के कामकाज के साथ-साथ संगठन और सरकार के बीच समन्वय तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जिलेवार समीक्षा की जा रही है।
CM साय समेत मंत्रिमंडल के सभी सदस्य मौजूद
बीजेपी की इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अलावा मंत्रिमंडल के सभी सदस्य शामिल हुए हैं। इसके अलावा अलग-अलग जिलों और संभागों के प्रभारी भी बैठक में पहुंचे हैं।
प्रभारी मंत्रियों के जिलों में कामकाज की समीक्षा
बैठक में सबसे अहम चर्चा प्रभारी मंत्रियों को सौंपे गए जिलों के कामकाज को लेकर हो रही है। संबंधित जिलों में सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों की स्थिति की समीक्षा की जा रही है।सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक कितनी प्रभावी तरीके से पहुंच रहा है, इसे लेकर भी जिलेवार फीडबैक लिया जा रहा है।
सत्ता और संगठन के बीच समन्वय पर जोर
बीजेपी की बैठक में सत्ता और संगठन के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी चर्चा हो रही है। पार्टी संगठन की ओर से सरकार के कामकाज और जमीनी स्तर पर संगठन की भूमिका को लेकर पदाधिकारियों से जानकारी ली जा रही है।बैठक के दौरान जिलों में संगठन की गतिविधियों और सरकार की प्राथमिकताओं के बीच तालमेल को मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है।
सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की होगी समीक्षा
बैठक में प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की स्थिति पर भी चर्चा की जा रही है। जिलों के प्रभारी मंत्रियों और संगठन पदाधिकारियों से योजनाओं की प्रगति का फीडबैक लिया जा रहा है।