CG NEWS : रायपुर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम से गुजर रही है। इस दौरान सोमवार यानी कि आज राहुल गांधी का नगांव ज़िले के बटाद्रवा स्थित श्री श्री शंकर देव सत्र (मठ) मंदिर जाने का कार्यक्रम था लेकिन स्थानीय प्रशासन ने उन्हें करीब 17 किलोमीटर पहले ही हैबोरगांव में रोक लिया। असमिया समाज में प्रतिष्ठित वैष्णव संत श्रीमंत शंकर देव की जन्म स्थली बटाद्रवा सत्र मंदिर में जाने से रोकने से नाराज़ कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने कार्यकर्ताओं के साथ हैबरगांव में ही धरने पर बैठ गए. यही नहीं भारत जोड़ो यात्रा पर हमलों की भी खबर सामने आ रही है।
Read More: CG NEWS : भगवन राम के ननिहाल में 5 हजार किलो बेर से बनाई प्रभु श्रीराम की अद्भुद रंगोली....
इन सब घटनाओं पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि, मंदिर जाने से रोकना? समझ क्या रखा है? अब धार्मिक स्थलों पर भी इनका नियंत्रण चलेगा क्या? ये गुंडागर्दी ज़्यादा दिन की नहीं हैं. समझ लीजिए. जब कोई सुबाहु और मारीच किसी को पूजा, यज्ञ करने से रोकते हैं, तब-तब प्रभु श्री राम उसका वध करते हैं अति का अंत निश्चित है
Comments (0)