मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, बीजेपी का संकल्प पत्र हमारे लिए पवित्र धर्म ग्रंथ गीता और रामायण की तरह है। हम इसे अगले 5 साल में जरूर पूरा करेंगे। उन्होंने आगे अपने संबोधन में निपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए यह भी कहा कि, एमपी की पिछली सरकार की सभी योजनाओं को भी जारी रखा जाएगा।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, हम अगले 5 साल तक संकल्प पत्र में दिए गए एजेंडे को एक-एक करके पूरी तरह से पूरा करेंगे।