मध्य प्रदेश में मानसून लगभग विदा हो चुका है। प्रदेश के 35 जिलों से बारिश पहले ही विदा हो चुकी थी। आखिरकार मौसम विभाग को प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश की संभावना नजर आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 अक्टूबर के बाद प्रदेश से मानसून पूरी तरह विदा हो जाएगा। हालांकि आपको बता दें कि हल्की नमी अभी भी आपके आसपास बनी रहेगी। वहीं 12 अक्टूबर तक जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग, सागर और आसपास के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। मानसून के विदा होते ही प्रदेश में ठंड का आगमन भी शुरू हो जाएगा।
मध्य प्रदेश में मानसून लगभग विदा हो चुका है। प्रदेश के 35 जिलों से बारिश पहले ही विदा हो चुकी थी। आखिरकार मौसम विभाग को प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश की संभावना नजर आ रही है।