मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासी समुदाय के लोगों को जूते दिये जाने की राज्य सरकार की योजना पर सवाल उठाने लिए प्रियंका गांधी वाड्रा की आलोचना की। सीएम ने कहा कि, बीजेपी ने मंडला की निवास सीट से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को मैदान में उतारा है।
कांग्रेस ने हमेशा गरीबों और आदिवासियों का शोषण किया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि, कांग्रेस ने हमेशा गरीबों और आदिवासियों का शोषण किया है। अगर किसी ने आदिवासियों के साथ अन्याय किया है, तो वह कांग्रेस है, जो उनकी सबसे बड़ी दुश्मन है और उसने कभी उनका सम्मान नहीं किया। प्रदेश के मुखिया सिंह ने आगे कहा कि, हाल ही में, प्रियंका गांधी ने कहा कि, मामा आदिवासियों को चप्पल और जूते पहना रहे हैं। सीएम ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि, हां, मैं ऐसा करना जारी रखूंगा। अगर किसी आदिवासी के पैर में कांटा चुभता है, तो वह मेरे दिल में भी चुभता है।
सीएम ने कांग्रेस पर बोला हमला
सीएम ने कहा कि, कांग्रेस की सरकार ने आदिवासियों को जूते, पानी की बोतलें और 200 रुपये का छाता दिया है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सीएम चौहान ने कहा कि, कांग्रेस नेता दावा कर रहे हैं कि, मैं लाडली बहना योजना के लाभार्थियों के खातों में चुपचाप पैसा जमा करूंगा। गुप्त रूप से क्यों, मैं इसे खुले तौर पर करूंगा।
लाडली बहना योजना की राशि को 3,000 रुपये प्रति माह तक ले जायेंगे
उन्होंने आगे सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, वर्तमान में (योजना के तहत) 1.32 करोड़ से अधिक महिलाओं को 1,250 रुपये प्रति माह मिल रहे हैं, लेकिन कांग्रेस खुश नहीं है। सीएम ने कहा, हमारी योजना इस राशि को 3,000 रुपये प्रति माह तक ले जाने की है। सीएम शिवराज ने आरोप लगाया कि, कांग्रेस ने उनके लिए कुछ नहीं किया है। आपको बता दें कि, मप्र में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे, जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।
Comments (0)