राजधानी सहित प्रदेश के 27 जिलों में रविवार को मानसून ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के आधे से अधिक हिस्से में मानसून पहुंच गया है, उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दो दिनों में पूरे प्रदेश को मानसून कवर कर लेगा। रविवार सुबह तक प्रदेश के अनेक स्थानों पर कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश का दौर चला, इसके बाद 27 जिलों में मानसून आगमन की घोषणा हो गई है, शाम तक भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की और मध्यम बारिश हुई है।
प्रदेश के अनेक स्थानों पर कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश का दौर चला, इसके बाद 27 जिलों में मानसून आगमन की घोषणा हो गई है