ठंड से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद कम है। क्योंकि अगले दो दिन और भी अधिक ठंडे रहने वाली हैं। शनिवार को दिन में खिली धूप ने कड़ाके की ठंड से थोड़ी सी राहत दी हैं। लेकिन अगले दो दिन ठिठुरन भरे रहेंगे। क्योंकि अगले 48 घंटे काफी ठंड भरे हैं। शीत लहर चलने से मौसम में ठंडक लाएगी जिसके कारण दो दिन शीतल दिन के रूप में रहेंगे।
शीतलहर के कारण धूप का अहसास नहीं रहेगा लेकिन ठंडी हवाएं ठिठुरन जरूर पैदा करेंगी। इससे जन जीवन प्रभावित होगा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दो दिन कोल्ड डे को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया गया है। क्योंकि इन दो दिन में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच सकता है और अधिकतम तापमान 10 से 15 डिग्री के बीच ही रहेगा और कोहरा मध्यम घना रहेगा।
शनिवार की सुबह मध्यम घना कोहरा रहा जिसके कारण दृश्यता 1400 मीटर दर्ज की गई। जैसे जैसे दिन आगे बढ़ता गया वैसे-वैसे कोहरे का प्रकोप घटता गया और धूप खिलने लगी। धूप के कारण अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। जिसके कारण दिन का तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान में भी 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई।

Comments (0)