मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार देर रात अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें सागर जिले की चार विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। इसमें कांग्रेस ने चारों सीटों पर महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है। रोचक बात यह है कि सागर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन के सामने कांग्रेस ने उनकी बहू निधि जैन को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन भाजपा के प्रत्याशी शैलेंद्र जैन के छोटे भाई सुनील जैन की पत्नी हैं। वे इससे पहले सागर में हुए महापौर का चुनाव लड़ चुकी हैं। उन्होंने महापौर के मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी को कड़ी टक्कर दी थी। वहीं निधि जैन के पति सुनील जैन भी सागर जिले की देवरी विस क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं।
रहली विस क्षेत्र से भी कांग्रेस ने अपनी प्रत्याशी घोषित कर दिया है। यहां आठ बार से विधायक बनते आ रहे गोपाल भार्गव के खिलाफ ज्योति पटेल को मैदान में उतारा गया है। ज्योति पटेल दो बार से जिला पंचायत सदस्य हैं। वे लगातार गोपाल भार्गव के खिलाफ मोर्चा खोले रहती हैं। ज्योति की पिता स्व. पल्टूराम पटेल रहली कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष रहे हैं। यहां कांग्रेस नेता कमलेश साहू अपनी दावेदारी जता रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने ज्योति पटेल को प्रत्याशी घोषित कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।

Comments (0)