MP Election 2023: एमपी विधानसभा चुनाव के लिए मप्र कांग्रेस द्वारा देर रात दूसरी सूची जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने 88 नामों का ऐलान किया है। इस सूची के अनुसार 3 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार बदले गए और 7 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए है। वहीं कांग्रेस की सूची पर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने तंज कसा है।
कांग्रेस की सूची पर बीजेपी ने कसा तंज
भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने ट्वीट कर कांग्रेस की सूची पर निशाना साधा है। बीजेपी नेता ने सोशल मीडिया सीइट एस्स (ट्विटर) पर लिखा है कि - क्या कांग्रेस के नये ‘नाथ’ अब नकुल नाथ होंगे! जिन्होंने सीडब्ल्यूसी (CWC) की सूची के नामों को पहले ही डिक्लियर कर अपना दबदबा दिखाया। या दिग्विजय सिंह जी कोई नई साजिश रचेंगे! इस सूची से स्पष्ट है कि कांग्रेस की लड़ाई अब सिर्फ दो परिवारों के बीच की लड़ाई सिमटकर रह गई है। बाकी जनता हो या कांग्रेसी कार्यकर्ता, सब ताक पर हैं।
कांग्रेस ने 13 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया है
आपको बता दें कि, एमपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने 13 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया है। कांग्रेस की पहली सूची में 19, जबकि दूसरी लिस्ट में 11 महिलाओं को टिकट मिला। दरअसल, कांग्रेस ने राज्य की 229 में से अब तक 30 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया हैं। अगर बैतूल की आमला सीट से निशा बांगरे को टिकट मिला तो कुल महिला प्रत्याशियों की संख्या 31 हो जाएंगी।
Comments (0)