रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उससे लगे उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से अगले 24 घंटे तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है।इस दौरान कई इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। कुछ स्थानों पर अचानक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
18 जिलों में आकाशीय बिजली और तेज हवा का अलर्ट
सुकमा
बीजापुर
दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा
बस्तर
नारायणपुर
कोंडागांव
जांजगीर-चांपा
रायगढ़
बिलासपुर
कोरबा
जशपुर
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
कबीरधाम
मुंगेली
सरगुजा
सूरजपुर
कोरिया
बलरामपुर
इन जिलों में बारिश के साथ मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवा चलने की संभावना है।
30 से 40 KMH की रफ्तार से चल सकती है हवा
मौसम खराब होने के दौरान कुछ इलाकों में अचानक तेज हवाएं चल सकती हैं। इनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।तेज हवा, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
खुले स्थान और पेड़ों के नीचे जाने से बचें
आकाशीय बिजली की चेतावनी के दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम खराब होने पर खुले स्थानों में खड़े होने से बचने और पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने की सलाह दी गई है।खासकर ग्रामीण और खुले इलाकों में रहने वाले लोगों को मौसम में बदलाव के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है।
अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात हो सकता है।प्रदेश में मानसून की सक्रियता के चलते बारिश का यह दौर आगे भी जारी रहने की संभावना है।
दो दिन बाद भी बारिश से राहत नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक दो दिनों के बाद भी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी बनी रह सकती है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग के अलर्ट पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।