मध्यप्रदेश में रात को ठंड का अहसास और दिन में तेज गर्मी का सितम जारी है। वहीं आज मौसम में कोई खास परिवर्तन होने का अनुमान नहीं है। आने वाले दिनों में दिन-रात का पारा बढ़ेगा। हालांकि, फिलहाल दिन और रात के तापमान में 2 से 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में सामान्य के मुकाबले तापमान 2 से 4 डिग्री बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है।
ज्यादा रहा तापमान
बता दें कि कल गुरुवार को भी कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में सामान्य के मुकाबले कल तापमान 2 से 5 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं प्रदेश में सबसे कम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रतलाम में दर्ज किया गया।
Comments (0)