छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग के नाम पर 6 शिक्षकों के फर्जी ट्रांसफर आदेश जारी करने का मामला सामने आया है। इससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। जिसके बाद अवर सचिव आरपी वर्मा ने रायपुर के राखी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैसे सामने आया मामला?
1 मार्च 2025 को 6 व्याख्याताओं/शिक्षकों के स्थानांतरण का आदेश जारी हुआ। जब शिक्षा विभाग ने आदेश की सत्यता जांची तो यह पूरी तरह फर्जी निकला। इस फर्जी आदेश की जानकारी मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल शिकायत दर्ज कराई।
राखी थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने और शासकीय आदेशों में गड़बड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया। पुलिस जांच में यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फर्जी ट्रांसफर आदेश किसने और किस उद्देश्य से जारी किए। शिक्षा विभाग ने भी आंतरिक जांच शुरू कर दी और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। पुलिस जल्द ही दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई कर सकती है।
Comments (0)