कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पनौती वाले बयान को लेकर पूरे देश में सियासत गर्मा गई है। पूरी भारतीय जनता पार्टी सांसद राहुल गांधी के इस बयान को लेकर उन पर निशाना साध रही है। अब इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है।
शिवराज सिंह का राहुल गांधी पर निशाना
आपको बता दें कि, एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान राजस्थान में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे इसी दौरान जयपुर में बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने राहुल गांधी को राष्ट्रीय शर्म बताया।
राहुल गांधी राष्ट्रीय शर्म
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, राहुल-प्रियंका लगातार झूठ बोल रहे हैं। पीएम मोदी को लेकर दिए गए राहुल गांधी के पनौती वाले बयान को लेकर शिवराज सिंह ने कहा कि, राहुल का ये बयान बेहद शर्मनाक है। राहुल गांधी की मती मारी गई है। वे भारत की हार पर खुश हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को राष्ट्रीय शर्म तक करार दिया। शिवराज सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि, राहुल-प्रियंका ने मध्यप्रदेश में भी चुनाव प्रचार के दौरान लगातार झूठ बोला।
Comments (0)