सीएम मोहन यादव ने अपनी कोर टीम के बीच काम का बंटवारा कर दिया है। इसमें अपर मुख्य सचिव सहित 2 प्रमुख सचिव और एक सचिव के बीच काम बांटा गया है। सबसे बड़ी बात ये है कि अपर सचिव और उप सचिव को सीधे विभागों की जिम्मेदारी नहीं दी गई है। इन्हें अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव को रिपोर्ट करना होगा और इनके द्वारा सौंपी गईं जिम्मेदारी को पूरा करना होगा।
सीएम मोहन यादव ने अपनी कोर टीम में काम का बंटवारा कर दिया है। अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा सभी विभागों और सीएम घोषणाओं की देखरेख करेंगे।