ओडिशा से छत्तीसगढ़ सीमा में दाखिल हो रहे नक्सलियों से सुरक्षाबल के जवानों की शुक्रवार को झड़प में 10 नक्सली ढेर हो गए।
इस मुठभेड़ के बाद नक्सलियों से बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं। फिलहाल इलाके में तेजी से तलाशी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ सुकमा के भेज्जी इलाके में हुई है। जहां पहले बड़ी संख्या में ओडिशा से नक्सलियों के छत्तीसगढ़ सीमा के अंदर आने की खबर जवानों को मिली थी।
ओडिशा से छत्तीसगढ़ सीमा में दाखिल हो रहे नक्सलियों से सुरक्षाबल के जवानों की शुक्रवार को झड़प में 10 नक्सली ढेर हो गए।