शिवराज सिंह चौहान के भोपाल आगमन को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही हैं। जगह जगह उनके स्वागत के लिए मंच बनाए गए हैं। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रातः दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 2.15 बजे शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल स्टेशन पहुंचेंगे। जहां उनकी अगवानी कार्यकर्ता और समर्थक करेंगे। शताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान प्रदेश के मुरैना, ग्वालियर और बीना स्टेशन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत करेंगे
केंद्रीय मंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान के प्रथम नगर आगमन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। भोपाल रेलवे स्टेशन से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक 65 से अधिक जगहों पर भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसमें पूरे भोपाल, विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित प्रदेश भर से भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पदभार ग्रहण के बाद रविवार को भोपाल में प्रथम नगर आगमन हो रहा है। उनके आगमन से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ पूरे मध्यप्रदेश में खुशी की लहर है।
Comments (0)