एमपी विधानसभा चुनाव खत्म हो गया है। 3 दिसंबर को चुनाव का परिणाम आयेगा। वहीं चुनाव के बाद राजनीतिक पार्टियां फर्जी वोटिंग और मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगा रही थी वहीं अब कांग्रेस प्रत्याशी ने प्रशासन पर डाक मतपत्र गायब करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. गोविंद सिंह ने कहा है कि, सरकारी कर्मचारियों और दिव्यांगों के मत पत्र कहां रख दिए गए हैं इसकी जानकारी न ही कलेक्टर को है और न एसडीएम को। इस मामले की शिकायत उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग से की है।
लहार से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. गोविंद सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि, लहार के सरकारी कर्मचारियों के डाक मतपत्र गायब हो गए हैं।