मध्यप्रदेश के मऊगंज की घटना और वहां ASI रामचरण गौतम की मौत के कारण भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 17 मार्च यानी आज होने वाला पुलिस विभाग का होली मिलन समारोह निरस्त कर दिया गया है। मऊगंज की घटना से पूरे पुलिस विभाग में शोक और आक्रोश है।सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG- कल्याण) डॉ. अंशुमान अग्रवाल( पुलिस मुख्यालय भोपाल) ने सूचना जारी कर बताया कि लाल परेड ग्राउंड कबड्डी मैदान में सोमवार, 17 मार्च 2025 को शाम 5:00 बजे पुलिस विभाग द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाना था। जिला मऊगंज में हमारे साथी पुलिसकर्मी की दुखद मृत्यु के कारण उक्त आयोजन निरस्त किया जा रहा है।
आदिवासियों ने पुलिस पर हमला, युवक की हत्या की
उल्लेखनीय है कि मऊगंज की घटना ने पूरे पुलिस विभाग को प्रभावित किया है। पुलिस की टीम मऊगंज में शांति स्थापित करने के लिए पहुंची थी। उसने अपनी तरफ से कोई हिंसा नहीं की परंतु आदिवासियों ने बंधक बनाए गए युवक (सनी द्विवेदी) की हत्या की और उसके बाद पुलिस टीम पर भी हमला किया। यहां तक कि पुलिस की महिला अधिकारियों पर भी हमला किया। गंभीर रूप से घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल नहीं जाने दिया।
Comments (0)