मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। प्रदेश में एक चरण में 17 नवंबर को मतदान होने हैं। सभी पार्टियां चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के लिए पार्टियां जोरो-शोरों से तैयारियां कर रही है। इसी बीच अब कांग्रेस ने 19 अक्टूबर की देर रात को अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है, इस सूची में कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची में 88 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।
बता दें कि पहली सूची में कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों को जगह दी थी। इस सूची में कई नाम ऐसे भी हैं जो दल बदल कर कांग्रेस में शामिल हुए।प्रत्याशियों को टिकट मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ी। लेकिन,1 सीट पर अब भी कांग्रेस ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। ये सीट है बैतूल की आमला विधानसभा सीट की, जहां उम्मीदवार घोषित नहीं हुआ है। इस एक सीट को होल्ड करना अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Comments (0)