खरगोन, मध्य प्रदेश में नशे का अवैध कारोबार लगतार अपनी गहरी जड़े जमाता जा रहा है। अवैध नशे के माल की सप्लाई के साथ ही नशे की खेती भी बढ़ती जा रही है। ऐसा ही एक मामला खरगोन जिले से सामने आया है। जिले के सुदूर इलाके में गांजे की हाईटेक खेती पकड़ाई है। संयुक्त पुलिस दल ने 75 लाख रुपए के गांजे के पौधे के साथ किसान को गिरफ्तार किया है।
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में पुलिस ने गांजे की हाईटेक खेती पकड़ने में सफलता मिली है। जिले के सुदूर इलाके में शेडो एरिया में यह खेती हो रही थी।