14 साल बाद ग्वालियर में अंतरराष्ट्रीय मैच का वनवास खत्म हो गया है। माधव राव सिंधिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहला टी-20 मैच भारत औऱ बांग्लादेश के बीच खेल गया। इस मैच में भारतीय टीम को प्रचंड जीत मिली है। वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का मोदी स्टाइल देखने को मिला है। उनके चेहरे पर मुस्कान और जोश यह बताने के लिए काफी था कि एक मैच से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कैसे अपने बेटे के लिए सियासी पिच तैयार कर दी है।
ग्वालियर में 14 साल बाद अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन हुआ है। इस मैच से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने बेटे महाआर्यमन सिंधिया के लिए सियासी पिच तैयार कर दी है। साथ ही ग्वालियर में उन्होंने महाआर्यमन सिंधिया को स्थापित कर दिया है।