CG NEWS : पौराणिक कथाओं की माने तो अमृत प्राप्ति के लिए देवताओं और दानवों के बीच समुद्र मंथन हुआ था। समुद्र मंथन से ही अमृत की प्राप्ति हुई लेकिन उसके साथ और भी कई चीजे मंथन से प्राप्त हुए थे। ऐसी मान्यता है कि कामधेनु गाय समुद्र मंथन से ही प्राप्त हुई थी और आज की गाय भी उन्हीं का रूप हैं। जिनके अंदर 33 कोटी देवी देवताओं का वास है। गाय का उपयोग लम्बे समय से कृषि के लिए किया जाता है और साथ ही गाये के दूध को अमृत तुल्य मानकर माताएं अपने बच्चों को पिलाती आई है। गाये का संबंध हमेशा से भारत के लाखो परिवारो से रहा है इसलिए समय-समय पर विभिन्न उत्सवों और त्योहार के रूप में गाय की पूजा आराधना भी की जाती है।
MP/CG
Comments (0)