एक भी बच्चा स्कूल जाने से न छूटे। इसके लिए आज से मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में स्कूल चलें हम अभियान शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर अभियान का शुभारंभ और राज्य स्तरीय कार्यक्रम में नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत करेंगे। इसके साथ ही आज से प्रदेश में स्कूलों को गोद लेने का अभियान भी शुरू होगा। प्रदेश के मंत्री, विधायकों के साथ अफसर एक-एक स्कूल गोद भी ले सकेंगे। शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए स्कूल शिक्षा विभाग स्कूलों को गोद लेने का अभियान भी शुरू कर रहा है।
एक भी बच्चा स्कूल जाने से न छूटे। इसके लिए आज से मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में स्कूल चलें हम अभियान शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर अभियान का शुभारंभ और राज्य स्तरीय कार्यक्रम में नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत करेंगे।
Comments (0)