केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पदभार ग्रहण के बाद आज यानी की रविवार को एमपी की राजधानी भोपाल में प्रथम नगर आगमन हो रहा है। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने ट्रेन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 साल से लगातार किसान कल्याण की योजनाएं चल रही हैं, हमें उन कार्यों को आगे बढ़ाना है।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान के प्रथम नगर आगमन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं।