छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र जारी है। दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के खिलाफ ACB-EOW और विभागीय जांच के संबंध मे सवाल किया।
दोषी नहीं बख्शे जाएंगे
उन्होंने कहा कि प्रश्न लगाने के बाद भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मामले दर्ज हो रहे हैं। इनके खिलाफ कब तक कार्रवाई करेंगे और इतना विलंब क्यों हुआ। इसके जवाब में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दोषी अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे।
Comments (0)