इंदौर में 19 मार्च को रंग पंचमी पर गेर निकलेगी। इस दिन कलेक्टर आशीष सिंह ने स्थानीय अवकाश घोषित किया है। हर साल इंदौर में रंग पंचमी पर सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित रहता है। रंगपंचमी पर इंदौर के मध्य क्षेत्र से गेर निकलती है। जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल होते हैं।
रंग पंचमी के अलावा दशहरे के अगले दिन बासी दशहरे शुक्रवार तीन अक्टूबर को भी अवकाश रहेगा। इसके अलावा अहिल्या जयंती 22 अगस्त को आधे दिन का अवकाश घोषित होगा। इस दिन इंदौर में गांधी हाल से राजवाड़ा तक देवी अहिल्या की पालकी निकलती है। स्थानीय अवकाश बैंकों और कोषालय पर लागू नहीं होगा।
क्या होगा इंदौर की रंगपंचमी में
रंगपंचमी के अवसर पर 19 मार्च को शहर में पारंपरिक गेर का भव्य आयोजन किया जाएगा। इंदौर की गेर में लाखों लोग शिरकत करते हैं। पश्चिम क्षेत्र में निकलने वाली गेर टोरी कॉर्नर चौराहे से शुरू होकर राजवाड़ा पहुंचेगी और फिर अपने निर्धारित स्थान पर वापस लौटेगी। इस आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बारगेर में मिसाइलों से रंग उड़ाने की विशेष व्यवस्था की गई है। इससे रंगों कीबौछार का एक अनूठा और मनोरम दृश्य उपस्थित लोगों को देखने को मिलेगा।
Comments (0)