मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर खरीदी का रिकॉर्ड टूट गया है। प्रदेश में धान, ज्वार और बाजरा उपार्जन के लिए कुल 8,53,911 किसानों ने पंजीयन कराया है। जबकि पिछले साल 7,84,845 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
एमपी में पिछले साल की तुलना में लगभग 69 हजार अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है। पंजीयन की संख्या के अनुसार धान के लिए 8,47,830, ज्वार के लिए 2,601 और बाजरा के लिए 5,545 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। धान का समर्थन मूल्य 2,369 रुपये, ज्वार का 3,699 रुपये और बाजरा का 2,775 रुपये तय किया गया है।
पंजीयन की निशुल्क सुविधा ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केंद्रों पर सहकारी समितियों और सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केंद्रों पर और एम.पी. किसान एप पर उपलब्ध थी।
प्रदेश में हुए कुल पंजीयन में मुख्य रूप से निम्न जिले शामिल हैं
बालाघाट: 1,25,845
जबलपुर: 52,975
सिवनी: 59,590
कटनी: 61,388
मंडला: 39,292
डिंडोरी: 25,023
नरसिंहपुर: 16,204
छिंदवाड़ा: 3,258
रीवा: 70,115
सतना: 61,397
मैहर: 29,151
सिंगरौली: 30,189
सीधी: 28,536
मऊगंज: 22,369
शहडोल: 37,056
उमरिया: 27,271
अनूपपुर: 21,831
पन्ना: 37,207
दमोह: 22,896
सागर: 4,090
रायसेन: 16,983
सीहोर: 9,004
विदिशा: 1,386
भोपाल: 88
नर्मदापुरम: 31,804
बैतूल: 9,546
हरदा: 510
भिंड: 1,387
मुरैना: 4,954
श्योपुर: 110
ग्वालियर: 750
शिवपुरी: 857
दतिया: 449
देवास: 255
बड़वानी: 61
झाबुआ: 33
Comments (0)