भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का समापन मंगलवार को हुआ। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दो दिन में 30 लाख 77 हजार करोड़ के प्रस्ताव आए।इसमें ज्यादातर करार जमीन पर उतरेंगे। 50 से अधिक देशों के प्रतिनिधि ने मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाएं देखी। मध्य प्रदेश अन्य राज्यों को भी दिशा दिखाने वाला है। हर क्षेत्र में एक अलग इन्वेस्टमेंट समिट को दूसरे राज्य भी अपनाएंगे।
2027 तक भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं के सामने एक पूर्ण विकसित राष्ट्र भारत को बनाने का लक्ष्य रखा है। 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।
Comments (0)