जांजगीर चांपा जिले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए जिला पंचायत कार्यालय जांजगीर में चुनाव होना है। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 रसेडा से कांग्रेस पार्टी की अधिकृत रही नवनिर्वाचित सदस्य उर्मिला रविंद्र कुमार ने भाजपा का दामन थामा है।
जांजगीर चांपा में कांग्रेस को बड़ा झटका
उन्हें प्रदेश भाजपा से जिला पंचायत जांजगीर चांपा के प्रभारी नियुक्ति छगन मूंदड़ा, प्रदेश त्रिस्तरीय चुनाव प्रभारी सौरभ सिंह पूर्व विधायक, नारायण चंदेल ने भाजपा का गमछा पहनाकर प्रवेश कराया है। इससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पहले भाजपा के पास 10 अधिकृत सदस्य थे एक और मिलकर 11 हो चुके हैं। अब कांग्रेस के पास पांच में से चार ही बचे हैं। दो निर्दलीय सदस्य हैं। जांजगीर चांपा में 17 जिला पंचायत सीट हैं।
Comments (0)