भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में एमपी अग्रणी राज्य है। यहां जैविक खेती में काफी संभावनाएं है।
राजधानी भोपाल में आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाग लिया। उन्होंने निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि कल मेरे विभाग का एक कार्यक्रम बिहार में था इसीलिए समिट में शामिल नहीं हो पाया था। आज कृषि से संबंधित हार्टिकल्चर के सत्र में मैंने यहां भाग लिया। जैविक खेती मध्यप्रदेश में सर्वाधिक होती है। इसमें काफी संभावनाएं हैं।
कृषि के क्षेत्र में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य है, जैविक खेती में काफी संभावनाएं
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मिलेट्स के भी प्रोसेसिंग से लेकर बाकी चीजों के साथ निवेशक किसान का भी फायदा कर सकते हैं और खुद भी फायदा उठा सकते हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी निवेशकों से आग्रह किया कि देश की हृदयस्थली में निवेश करें, स्वर्णिम भविष्य की नई उड़ान भरें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ की अद्वितीय यात्रा के सहभागी बनें।
Comments (0)