मध्य प्रदेश में आज शाम को भगवान राम के पावन चरणों की स्मृति में दीपोत्सव पर्व का भव्य आयोजन होने जा रहा है। राम पथ गमन को 3 लाख 51 हजार 111 दीपों से रोशन किया जाएगा। ये दीये न सिर्फ अंधेरे को दूर करेंगे, बल्कि भक्ति और संस्कृति की ज्योति भी फैलाएंगे। राम पथ गमन मार्ग की 9 प्रमुख जगहों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। शाम 6:30 बजे से दीप प्रज्वलन शुरू होगा। इस दौरान भगवान राम, माता सीता, मां नर्मदा और मां मंदाकिनी की विशेष आरती की जाएगी – और वो भी 3 लाख 51 हजार 111 दीपों से! राघव प्रयाग घाट पर 1 लाख 11 हजार 111 दीये जलने वाले हैं।
मंदाकिनी नदी की लहरें दीयों की रोशनी में चमकेंगी। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार कैलाश खेर, शान, और स्थानीय भजन गायकों की प्रस्तुति से शाम और भी भक्तिमय हो जाएगी। ये दीपोत्सव सिर्फ प्रकाश का पर्व नहीं, बल्कि रामराज्य की भावना और मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।
Comments (0)