सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। केरलापाल थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए। इनमें झीरम घाटी हमले में शामिल नक्सली जगदीश उर्फ़ बुधरा भी था, जो दरभा डिवीजन का इंचार्ज था और जिस पर 25 लाख का इनाम घोषित था। जानकारी के मुताबिक, जगदीश वर्ष 2023 में सुकमा के अरणपुर में DRG जवानों पर हमले में भी शामिल था।
बरामद हुए हथियार और सामग्री
बता दें कि इस ऑपरेशन में DRG और CRPF के जवानों ने नक्सलियों के गढ़ में घुसकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। मुठभेड़ स्थल से AK-47, SLR, इंसास राइफल, .303 राइफल, और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।