प्रदेश में मौसम का मिजाज फिलहाल नरम-गरम बना हुआ है। जहां दिन में तीखी धूप की वजह से दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही हैं। वहीं रात के तापमान अभी 18 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच पाया है। जबकि बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सियस रतलाम में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम 6.8 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी का रहा।
बुधवार को उत्तरी इलाकों के बैतूल, धार, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, उज्जैन के तापमान 33 डिग्री से अधिक रहे।
वहीं पूर्वी इलाकों के मंडला, टीकमगढ़, दमोह, सिवनी, सागर, खजुराहो 31 डिग्री से अधिक रहे।
अफगानिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।
राजस्थान के आसपास एक प्रेरित चक्रवात है। अरब सागर से आद्रता आ रही है।
इन तीनों सिस्टम की वजह से देश के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है।
इसका असर प्रदेश के ग्वालियर और चंबल संभाग में अधिक पड़ रहा है।
वहां आसमान पर बादल छाए हुए हैं। शेष संभागों में कहीं-कहीं बादल छाएंगे, लेकिन ग्वालियर और चंबल में बूंदाबांदी के आसार है।
Comments (0)