मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था और परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in. पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती बोर्ड की ओर से कहा गया है, केवल आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं/मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं हेतु प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। शेष आवेदकों के प्रवेश पत्र शीघ्र जारी किए जाएंगे
660 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के कुल 660 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी, यह विशेष रूप से महिलाओं के लिए आरक्षित है।
7 मार्च को होगी परीक्षा
एमपीईएसबी महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 7 मार्च 2025 को होगी। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और उसकी जांच कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए लिंक 9 जनवरी को एक्टिव किया था। पंजीकरण की आखिरी तारीख 23 जनवरी 2025 थी।
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in. पर जाएं।
होमपेज पर Test Admit Card - Paryavekshak Recruitment Test - 2024 लिंक पर क्लिक करें।
आवेदन क्रमांक, जन्मतिथि व माता के नाम के पहले 2 अक्षर और आधार के अंतिम अंक दर्ज करें।
इसके बाद पेपर का सेलेक्शन करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शत हो जाएगा।
नीचे डाउनलोड पर क्लिक करके इसे सेव कर लें।
Comments (0)