मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के माधव राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व घोषित कर दिया गया। शुक्रवार को सरकार इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। माधव टाइगर रिजर्व प्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व होगा। नए घोषित माधव टाइगर रिजर्व में 10 मार्च को दो बाघ छोड़े जाएंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया में साझा की है। देश के टाइगर स्टेट ‘मध्यप्रदेश’ के लिए अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि माधव राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व घोषित किया जा रहा है, जिससे निश्चित ही संपूर्ण क्षेत्र में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
सबसे ज्यादा टाइगर मध्य प्रदेश में
इससे पहले बुधवार को मीडिया को जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा था कि देश में सबसे ज्यादा टाइगर मध्य प्रदेश में हैं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक मध्य प्रदेश आते हैं। बाघ संरक्षित क्षेत्र में जंगल सफारी का आनंद लेने के लिए सभी नेशनल पार्कों में सीजन भर पर्यटकों का आना जाना रहता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बाघों की संख्या और उनके संरक्षण से प्राप्त उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित प्रदेशवासियों को बधाई दी है ।
Comments (0)